तिसरी थाना रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को तिसरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

 wरामनवमी पर्व को लेकर तिसरी पुलिस ने किया फ्लैग मार्च। बता दें कि गुरुवार को तिसरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जो तिसरी चौक से होते हुए चंदौरी, पलमरूवा, और अड़सार सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। फ्लैग मार्च के दौरान तीसरी पुलिस ने आमलोगों से अपील की कि वे रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को आपसी भाईचारे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचें। अफवाह फैलानेवालों को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर रोहित कुमार, तीसरी थाना एएसआई लव कुमार, तिसरी मुखिया किशोरी साव,जिला परिषद किशुन यादव, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।idth=

और पढ़ें