तिसरी में हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान, नियम उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना

तिसरी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की शाम को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में लोगों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई।
थाना प्रभारी ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी घर से बाहर निकलें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।
अभियान के दौरान नाबालिग बच्चों को बाइक न देने की सख्त हिदायत भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इस मौके पर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार के साथ संजय टुडू, निरंजन कुमार, राहुल यादव तथा एसआई लव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें