*एसडीएम अनिमेष रंजन की निष्पक्ष कार्रवाई ने माफिया के बीच मचाया हड़कंप* खोरी महुआ, – एसडीएम अनिमेष रंजन की निष्पक्ष कारवाई ने पूरे अनुमंडल सहित जिले भर में उनकी चर्चा चल रही है। अवैध पत्थर, बोल्डर, पत्थर माफिया और ढिबरा माफिया के खिलाफ उनकी लगातार कार्यवाही ने माफिया के बीच हड़कंप मचा दिया है। एसडीएम अनिमेष रंजन की इस कारवाही की प्रशंसा करते हुए लोगों का कहना है कि उन्होंने अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक मजबूत कदम उठाया है। उनकी इस कार्यवाही से आम जनता को राहत मिली है और अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश गया है। एसडीएम अनिमेष रंजन की इस निष्पक्ष कार्रवाई के लिए हम उनकी प्रशंसा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इसी तरह अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।