भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने किया वाहन चेकिंग, करीब 50,000 रुपये का काटा गया चालान

बिरनी/भरकट्टा:
भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों पर कुल लगभग 50,000 रुपये का चालान काटा गया।

अभियान के दौरान ओपी प्रभारी अमन कुमार ने सभी दोपहिया वाहन चालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा—
“आजकल सड़कों पर दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाएँ। वाहन को तेज गति से न चलाएँ और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।”

अमन कुमार ने सभी वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें