
दिनांकर : 03.12.2025
स्थानर : खोरीमहुआ
*खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*
*दो मिनी ट्रक ढिबरा समेत जब्त, संचालकों पर कार्रवाई प्रारंभ*
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई एवं खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ श्री अनिमेश रंजन के नेतृत्व में दिनांक 02.12.2025 की देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पूर्णतः गोपनीय सूचना के आधार पर संचालित किया गया, जिसमें बताया गया था कि इलाके में अवैध रूप से ढिबरा (माइका स्क्रैप) की ढुलाई की जा रही है।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से घोड़थम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग में ढिबरा लदे दो मिनी ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर धनवार थाना की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिमेश रंजन ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन एवं ढिबरा परिवहन का नेटवर्क सक्रिय था, जिसे समाप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन एवं ढुलाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। खनिज माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन से सिर्फ सरकारी राजस्व की क्षति ही नहीं होती, बल्कि इससे पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसीलिए प्रशासन इस प्रकार की सभी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।




3 thoughts on “खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 2 मिनी ट्रक ढिबरा समेत जप्त संचालको पर कारवाई प्रारंभ”
5699casino’s alright. Got a few slots I like. Nothing too crazy, but a solid option 5699casino for a quick spin.
88tvn, seen some ads for them. Anyone had luck? Thinking of giving it a shot 88tvn. Let me know if you’ve won big!
Yo, 8qbet.com… They seem alright. Decent selection of games. Worth a peek at least, yeah? 8qbet.com