
बिरनी/गिरिडीह
बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के खेदवारा बलगो मनिकडीहा व केशोडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आखरी दिन का विधिवत उद्घाटन बिरनी बीडीओ फणीश्वर रजवार सीओ सन्दीप मधेसिया एमओ सुरेंद्र यादव स्थानीय मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने दिप प्रज्वलित कर किया ।इस कार्यक्रम में लगभग सभी विभागों का स्टोल लगाकर अधिकारी व कर्मियो ने ग्रामीणों के द्वारा दिये गए आवेदन को लिया।वही बीडीओ फणीश्वर रजवार ने कहा की इस कार्यक्रम में लोगो को योजना का लाभ पंचायत में ही मिल रहा है।सभी तरह के प्रमाण पत्र पेंशन मईया सम्मान योजना सावित्री बाई फुले योजना आबुवा आवास योजना समेत सभी तरह के आवेदनों का निष्पादन त्वरित किया जा रहा है योजना का लाभ लाभुक स्टोल पर जाकर ले सकते हैं।वही सीओ सन्दीप मधेसिया ने कहा की इस योजना का लाभ लोगो को लेना है और राज्य सरकार भी यही चाहती है।सभी लाभुक फॉर्म जमा करते समय रिशिविंग लेना न भूले।इधर कई ग्रामीणों ने कहा कि साइड बन्द रहने के कारण शिविर में मईया सम्मान योजना व आबुवा आवास योजना का फॉर्म ऑफ लाइन लिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।व पूर्व में दिए गए आवेदनों का आज तक कोई पहल नही होने से भी लोगो मे नाराजगी देगी जा रही है। इस कार्यक्रम में मईया सम्मान व आबुवा आवास के लिए सबसे ज्यादा महिलाओं की भीड़ देखी गई। साथ ही बीडीओ सीओ एमओ व स्थानीय मुखिया पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त रूप से लोगो को साड़ी धोती व जॉब कार्ड वितरण किया इसके साथ ही बाल विकास परियोजना के तहत आये महिलाओ को गोद भराई व बच्चों को मुंह जूठी रश्म किया। व लाभुको के बीच पेंशन योजना का स्वीकृत पत्र वितरण किये ।इस अवसर पर मुख्य रूप से खेदवारा पंचायत मुखिया कंचन देवी मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर मंडल पंस सदस्य सुनीता देवी प्रतिनिधि राजू मण्डल बलगो पंचायत मुखिया कुसुम देवी प्रतिनिधी दीपक दास मनिकडीहा पंचायत मुखिया निरंजन कुमार व केशोडीह पंचायत मुखिया के के वर्मा
प्रखण्ड अंचल स्वास्थ्य शिक्षा आपूर्ति बालविकास परियोजना आंगनवाड़ी कर्मी सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
