गरजासारण पंचायतों में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण


धनवार प्रखंड के गरजासारण, लालबाजार, बांधी, पचरुखी और पांडेडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी शामिल हुए। शिविर में 20 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं से जुड़े आवेदन दिए। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया, साथ ही दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र दास, अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा, मुखिया अजमेरी खातून, मुखिया प्रतिनिधि नसीम रही,सजरुल अंसारी, उमेश दास, पंचायत समिति सदस्य इकरामुल होदा,मितन विश्वकर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद राय, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शारदा देवी, नसीम राही, मुस्लिम वारसी साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर प्रखंड एवं अंचल कर्मी की मौजूदगी रही।

3 thoughts on “गरजासारण पंचायतों में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, परिसंपत्तियों का हुआ वितरण”

Leave a Comment

और पढ़ें