
बिरनी (गिरिडीह): सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी पहल ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज बिरनी प्रखंड के अरारी पंचायत में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, शिक्षा विभाग के BPO छोटेलाल साहू, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरेंद्र, अरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, उप मुखिया जितेंद्र यादव तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पंचायत के हजारों ग्रामीण, जिनमें युवा, महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग शामिल थे, बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया।
आज के शिविर में आवास योजना, मइया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, पशुधन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित कुल 396 आवेदन प्राप्त किए गए। विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा ऑन-दि-स्पॉट सुनवाई की गई।
इस अवसर पर अरारी पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया, जल सहिया, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सदस्य एवं सभी स्वयंसेवक, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे।

3 thoughts on “‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम अरारी पंचायत में सफलतापूर्वक आयोजित”
After trying so many places I finally found one that delivers exactly what it promises. The login process is straightforward and the game library covers all my favorites. Support staff respond within minutes and always guide me to the right solution. Truly a dependable spot for casual and serious players alike. kkkjllogin
I stumbled upon this site by accident and ended up staying for the amazing community and fair gameplay. I always feel like my feedback matters and the support team replies super fast. It brings such a positive energy to my daily routine. Join the fun at bdcv9997
Been following this place for a few weeks now and the live sports odds are honestly the best I have seen this year. Love how quickly they update the markets before kickoff. If you want a reliable pick for your weekend bets just give it a look at sori365spor