
बिरनी/गिरिडीह
बिरनी प्रखंड भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गादी पंचायत के गादी गांव में सोमवार सुबह लगभग छह बजे झुंड से भटके एक हाथी ने तीन लोगों को कुचला जिसमे एक महिला समेत दो लोगो की मौत हो गई एक गम्भीर है।ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक शौच के लिए खेत तरफ गए थे।मृतकों में गादी निवासी बोधि पंडित पिता स्व चेतन पंडित उम्र लगभग 55 वर्ष,व शांति देवी पति बासुदेव पंडित उम्र लगभग 65 वर्ष सामिल है वही पेशम निवासी सुदामा देवी पति दिनेश सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष गम्भीर रूप से जख्मी है। लोगो ने बताया कि बोधी पंडित को इलाज के लिए गिरिडीह ले जाते समय रास्ते में ही निधन हो गया एवं शांति देवी की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल इसका इलाज गिरिडीह स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
सूचना मिलते हीं बगोदर विधायक नागेंद्र महतो गादी गांव पहुचे ओर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लिए ओर परिवार वालो को ढांढस बंधाये।इधर पुलिस ने कानूनी कार्यवाई कर दोनों शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया ।वही वन विभाग कर्मियो ने मृतक के परिवार वालो को फिलहाल तीस तीस हजार नगद राशि देकर गांव के सभी ग्रामीणों को हाथी से बचाव के लिए सतर्क किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से बगोदर विधायक नागेंद्र महतो प्रमुख रामु बैठा पूर्वी जॉन जिला परिषद सदस्य सूरज सुमन मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार दल बल के साथ वन विभाग से संजय कांत हरि वर्मा सिकन्दर पांडेय अन्नू सोरेन शिवलाल महतो अमर कुमार विश्वकर्मा समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

3 thoughts on “झुंड से भटके एक हाथी ने तीन लोगों को कुचला दो की मौत एक गम्भीर।”
Okay, so I finally checked out novibetlogin, and honestly, it’s pretty straightforward. Got in, got playing, no real fuss. If you’re looking for something simple, give novibetlogin a try.
Hey folks, I found this nohonyc website and it is absolutely awesome. Check out all their features at nohonyc.
Alright, 7cxgame looks like it’s filled with a ton of cool features to browse, I highly recommend you check it out! 7cxgame!