बिरनी के कपिलो बंगरकला व दलांगी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न।

मईया सम्मान व आबुवा आवास के लिए घण्टो तक लम्बी लाइन में रही महिलाएं।

बिरनी/गिरिडीह

बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र के कपिलो बंगरकला व दलांगी पंचायत में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम की सुरुवात बिरनी बीडीओ फणीश्वर रजवार सीओ सन्दीप मधेसिया स्थानीय मुखिया पंचायत समिति सदस्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में मईया सम्मान योजना व आबुवा आवास योजना के लिए घण्टो तक लम्बी लाइन में रही महिलाएं।
इस कार्यक्रम में प्रखण्ड बिजली वितरण जन सरोकार की सरकार साइकिल वितरण विभाग राज्य गठन का 25 वा वर्षगांठ मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना राज्य के 3.54 लाख छात्राओं के बैंक खाते में दिए गए राशि। अबुआ आवास योजना सर्वजन पेंशन योजना मईया सम्मान योजना पशुपालन व सहकारिता विभाग पशु धन योजना जलजीवन मिशन एवम स्वच्छता भारत मिशन मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्मविकास विभाग जे एल एस पी एस विभाग वितीय साक्षरता विभाग व किशोरी संवृद्धि योजना समेत कई विभाग का अलग अलग स्टोल लगाकर लोगो की समस्या सुनी गई व आवेदन ली गई।इस अवसर पर ग्रामीणों की काफी भीड़ देखी गई व लोगो मे उत्साह था।इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ फणीश्वर रजवार सीओ सन्दीप मधेसिया एमओ मुखिया मुकेश यादव सावित्री देवी अफसाना खातून जे एस एल पी एस कर्मी सेविका स्वास्थ्य कर्मी पंचायत सेवक रोजगार सेवक जेई जल सहिया सहिया दिदी उपमुखिया वार्ड सदस्य समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थिय थे।

Leave a Comment

और पढ़ें