राज्य स्थापना के 25 में गौरवशाली वर्ष के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सम्मानित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन

*मुख्यमंत्री सचिवालय*
*प्रेस विज्ञप्ति-571/2025*
*11 नवंबर 2025*
*मुख्यमंत्री आवासीय परिसर, रांची*
=========================
*★ राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर "सूचना एवं जनसंपर्क विभाग"  द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।*
=========================
*★ झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, विकास के नए अध्याय की शुरुआत, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*
=========================
*★ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य की रजत जयंती –  संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यात्रा, आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर।*

             श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड 

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के "फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये  प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर   समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है। 

*_झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक_*

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया।इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी।

*_इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री सचिवालय*
*प्रेस विज्ञप्ति-571/2025*
*11 नवंबर 2025*
*मुख्यमंत्री आवासीय परिसर, रांची*
=========================
*★ राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।*
=========================
*★ झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, विकास के नए अध्याय की शुरुआत, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।*
=========================
*★ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य की रजत जयंती – संघर्ष से सशक्तिकरण तक की यात्रा, आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर।*
श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।
*_झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक_*
कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया।इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी।
*_इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

3 thoughts on “राज्य स्थापना के 25 में गौरवशाली वर्ष के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सम्मानित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन”

  1. PH88 is the spot to be! Been playing on ph88game.org for a few weeks now and I’m digging the variety of games. Site’s easy to navigate too. Get on it ph88

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।