खुरजियो नदी के पास भीषण सड़क हादसा टोटो सवार छह लोगों गंभीर रूप से घायल

खुरजिओ नदी के पास भीषण सड़क हादसा: टोटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल

बिरनी (गिरिडीह): बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत खुरजिओ नदी के पास गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में टोटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टोटो वाहन भरकट्टा की ओर जा रहा था, जिसमें कुल आठ लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (संख्या JH-12C-6620) अनियंत्रित होकर टोटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्कॉर्पियो का दाहिना हिस्सा भी चकनाचूर हो गया।

घायलों में टोटो चालक सुरेश रवानी (बलगो निवासी), शबनम परवीन (तेलोडीह), उनकी मां सविदा परवीन, बजरंगी रवानी, उनकी पत्नी सरस्वती देवी, और उनके दो बच्चे — 8 वर्षीय शिव कुमार तथा 18 महीने का सत्यम कुमार शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

घटना की सूचना पर भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजवाया।
वहीं, स्थानीय जिप सदस्य सूरज सुमन ने मानवीय पहल दिखाते हुए अपने निजी वाहनों से घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, “अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”रिपोर्टर रवि शर्मा

3 thoughts on “खुरजियो नदी के पास भीषण सड़क हादसा टोटो सवार छह लोगों गंभीर रूप से घायल”

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।