पागल सियार के हमले में तीन लोग घायल , इलाज जारी

*पागल सियार के हमले में तीन लोग घायल, इलाज जारी*

*बिरनी।* बिरनी प्रखंड के जनता जारीडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक पागल सियार के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 70 वर्षीय बुंदिया देवी (पत्नी स्व. लक्ष्मण मोदी), अनिल मोदी (पिता परमेश्वर मोदी) और रामदेव मोदी (पिता लेदो मोदी) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, बुंदिया देवी सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं, तभी पागल सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर जब रामदेव मोदी मदद के लिए पहुंचे, तो सियार ने उन पर भी झपट्टा मार दिया। इसी दौरान अनिल मोदी ने सियार को भगाने की कोशिश की, लेकिन वह भी हमले का शिकार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह सियार को वहां से भगाया और घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी पहुंचाया, जहां दो को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।।
पंचायत समिति सदस्य कैलाश पासवान ने बताया कि सियार के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजने और आवारा जानवरों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
रिपोर्टर रवि कुमार शर्मा

6 thoughts on “पागल सियार के हमले में तीन लोग घायल , इलाज जारी”

Leave a Comment

और पढ़ें