
दिनांक 23.10.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कोर्रा थाना अंतर्गत विकास नगर, सारले स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी कोर्रा, पु०अ०नि० अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा गश्ती दल के साथ छापेमारी की गई, जिसमें मौके पर कुल 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
*घटनास्थल से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गईः*
1. ताश की गड्डी – 01 पैकेट
2. नकद राशि – ₹18,600/-
3. मोबाइल फोन – 09
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैंः*
1. अभय कुमार पिता अशोक कुमार मेहता, सा० बरका खुर्द, थाना ईचाक
2. अंशु राज पिता रंजीत प्रसाद मेहता, सा० बोंगा, थाना ईचाक
3. विपुल नारायण पिता बसंत नारायण मेहता, सा० बरका कला, थाना ईचाक
4. सुधांशु राज पिता यमुना प्रसाद मेहता, सा० दरिया, थाना ईचाक
5. विवेक मेहता पिता जयप्रकाश मेहता, सा० जमुआरी, थाना ईचाक
6. शेखर कुमार पिता मनोज कुमार मेहता, सा० बरका खुर्द, थाना ईचाक
7. दिलीप कुमार पिता सुरेश प्रसाद मेहता, सा० बरका खुर्द, थाना ईचाक
8. ऋषि कुमार पिता नरेश प्रसाद मेहता, सा० बरियठ, थाना ईचाक
9. राम प्रवेश कुमार मेहता पिता बासुदेव महतो, सा० गोतिया, थाना पदमा ओ०पी०
सभी जिला हजारीबाग के निवासी हैं।
इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या – 190/2025, दिनांक 24.10.2025, धारा 292/3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
*छापेमारी दल:*
1. पु०अ०नि० अजीत कुमार – थाना प्रभारी, कोर्रा
2. पु०अ०नि० राहुल कुमार – कोर्रा थाना
3. पु०अ०नि० पुन्नु कुमार यादव – कोर्रा थाना
4. कोर्रा थाना का सशस्त्र बल
हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले में रक्षक सैट टीम एवं सभी थाना प्रभारियों के माध्यम से अवैध जुआ, शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।
पुलिस अधीक्षक,
हजारीबाग
