
बताया जाता है कि जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में हुए जश्न में कई शातिर अपराधी मौजूद थे। वायरल फोटो में हिस्ट्रीशीटर सुरेश गुप्ता थानेदार को केक खिलाता दिख रहा है और थानेदार भी मुस्कुराते हुए तोहफा स्वीकार कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिस अफसर का अपराधी से इस तरह का मेलजोल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। थानेदार ने सफाई में कहा कि तस्वीर पुरानी है, लेकिन अपराधी से नज़दीकी पर वे चुप्पी साध गए। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
