कोलकाता से चुराये 10 लाख के गहने बेंगाबाद से बरामद, घरेलू नौकर गिरफ्तार…………..

कोलकाता के न्यू टाउन टैक्नोसिटी थाना क्षेत्र के सोनी मलहोत्रा के घर से करीब 10 लाख के गहने चोरी कर भागे घरेलू नौकर सागर दास को उसके घर बेंगाबाद के रनियाटांड़ से रविवार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता पुलिस ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर में छापेमारी कर चुराये गये गहने बरामद कर लिया है. कोलकाता पुलिस बरामद जेवरात व आरोपी सागर दास को अपने साथ कोलकाता ले जाने की तैयारी में जुट गयी है. इस संबंध में कोलकाता के टैक्नोसिटी थाना में कांड संख्या 84/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था!

क्या है मामला
इस संबंध में कोलकाता के टैक्नोसिटी थाना के एसआइ मृत्युंजय मिस्त्री ने बताया कि बेंगाबाद की हरिला पंचायत के रनियाटांड़ गांव निवासी सागर दास कोलकाता में सोनी मलहोत्रा के घर में कई वर्षों से घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था. लंबे समय से घर में काम करने से परिजनों का उस पर विश्वास जम गया. इसका लाभ उठाते हुए सागर दास कुछ दिन पूर्व सोनी मल्होत्रा के घर से 10 लाख के गहने चोरी कर अपने घर भाग गया. उसने चुराये गये गहनों को अपने घर में सुरक्षित रखने के बाद पुनः सोनी मलहोत्रा के घर पहुंचा. इधर, एक समारोह जाने के लिए सोनी के परिजन गहने निकालने पहुंचे, तो सभी गहने गायब थे. घर में गहने नहीं मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया!!

कोलकाता के टैक्नोसिटी थाना में दर्ज किया गया है मामला
इस संबंध में सोनी की शिकायत पर टैक्नोसिटी थाना में मामला दर्ज किया गया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने नौकर सागर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने गहने चुराने की बात कबूली. उसने पुलिस को बताया कि चुराये गये गहनों को अपने घर में रखा है. कोलकात पुलिस सागर दास को लेकर रविवार को बेंगाबाद उसके घर पहुंची. बेंगाबाद पुलिस की मदद से रनियाटांड़ में सागर के घर से चुराये गये गहनों को कोलकाता पुलिस ने बरामद किया. टीम में कांस्टेबल रंजीत कुमार मुर्मू और मंगलचंद किस्कू आदि शामिल थे!!!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।