एक युवती ने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया।

बिरनी । भरकट्टा ओपी क्षेत्र के ग्राम पूर्वी बलगो के मुस्लिम टोला की है जहां एक 20 वर्षीय युवती सबारा खातून पिता रहमान अंसारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब युवती देर तक सोकर नहीं उठी तो परिजनों और ग्रामीणों को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला, तब ग्रामीणों की मदद से कमरे की दीवार को तोड़ा गया, दरवाजा खुलते हीं अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए युवती फांसी के फंदे से झूल रही थी। तत्काल ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतारा गया और भरकट्टा ओपी को सूचना दी गई।इधर सूचना मिलते हीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार, एएसआई संतोष कुमार दुबे, आनंदी प्रसाद समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतका की मां कुरेशन बीबी ने भरकट्टा ओपी को दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री सबारा खातून मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उन्होंने बताया कि रोज़ की तरह वह शनिवार शाम को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी, पर अगली सुबह देर तक नहीं उठी, जिससे आशंका हुई। मां ने यह भी स्पष्ट किया कि परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतका के परिजन सदमे में हैं और रो-रो कर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने भी इस घटना को अत्यंत दुःखद बताया और परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवेदन के अनुसार युवती मानसिक रूप से बीमार थी, फिर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।