बैंक और ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, दो लाख का इनामी करमवीर गिरफ्तार………….

बैंक और ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले करमवीर के साथ रविश राय, बिट्टू कुमार और रणधीर कुमार उर्फ बबलू सिंह को भी दबोचा गया. चारों को समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से छापेमारी कर पकड़ा गया. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, लगभग छह सौ ग्राम सोने के जेवरात, उन्नीस हजार दो सौ रुपये नकद, दो चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल तथा एक सौ बीस लीटर से अधिक शराब बरामद की है़!

लूट और डकैती के दर्जनों मामले हैं दर्ज
गिरफ्तार अपराधियों में करमवीर और रविश राय की भूमिका सात मई को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट तथा फरवरी 2024 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस ज्वेलरी शॉप लूटकांड में सक्रिय रही है. इनके खिलाफ समस्तीपुर, वैशाली तथा पश्चिम बंगाल के रानाघाट थाने में लूट और डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है!!

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।