
बारिश से पहले जोर की आंधी चली है. आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ ने जड़ से उखड़ गए हैं. पचंबा थाने के सामने आम का एक पेड़ गिरने से आठ बाइक के साथ एक कार उसके नीचे दब गए. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
शनिवार की दोपहर लगभग सवा तीन बजे बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी. बारिश से बचने के लिए कई लोगों ने अपनी बाइक आम के पेड़ के नीचे खड़ी कर दी थी. उसी पेड़ के नीचे एक चार पहिया वाहन भी खड़ी थी. बारिश के बीच अचानक आम का पेड़ गिर गया. इस घटना में आठ बाइक पेड़ के नीचे दब गई, जबकि चार पहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. लोगों का कहना है कि कार पर सवार लोग बाल बाल बचे हैं. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
