बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पडरमनिया गांव में लखन
मंडल (30 वर्ष) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक महावीर मंडल का पुत्र था। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं
हो पाई है। जानकारी के अनुसार, रात में लखन मंडल ने अपने कमरे
में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह जब काफी देर तक कमरे का
दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार वालों ने खिड़की से देखा, जहां वह
फंदे से लटका मिला।
परिवार और ग्रामीणों ने छत की सीट हटाकर शव को बाहर निकाला
और तुरंत भरकट्टा ओपी पुलिस को सूचना दी। ओपी प्रभारी अमन
कुमार, एसआई लक्ष्मण कुमार, आनंदी प्रसाद, और अन्य
पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव
को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं में जिला सांसद प्रतिनिधि
नारायण पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल, मजीद आलम,
नारायण बैठा, राजू अंसारी, राजू रजक, इम्तियाज अंसारी, और
मुकेश मंडल शामिल थे। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
लखन मंडल (30 वर्ष) नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें
- विज्ञापन
