योजनाओं की असंतोष प्रगति पर डीडीसी ने प्रकट की चिंता*

उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर ने सोमवार को डीआरडीए के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण, मनरेगा सहित ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

योजनाओं की असंतोष प्रगति पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, रोजगार सेवकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त में सभी को जमीनी स्तर पर काम करने, सफाई नहीं देकर कार्य का संपादन करने, योजनाओं की निरंतर निगरानी करने, लंबित योजना को पूरा करने, डीएमएफटी फंड से ली जाने वाली योजनाओं के लिए ग्राम सभा कराने का निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण, मनरेगा, एन.आर.एम., बिरसा सिंचाई कूंप संवर्धन योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, दीदी बाड़ी योजना, प्रोजेक्ट उन्नति, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर श्री मनोज कुमार, जिला समन्वयक श्री सुशांत कुमार, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।