बिरनी – भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती की पावन अवसर पर आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरकट्टा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो जी मौजूद रहें।इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में लगाये गये मॉडल का अवलोकन किया. विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में विस्तार से बताया. विधायक ने विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल को खूब सराहा.उन्होंने कहा कि बच्चों ने अच्छा मॉडल प्रस्तुत किया है. विद्यार्थी लगातार मेहनत के साथ पढ़ाई करते रहें. उन्होंने अपने शिक्षक जीवन और विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को भी साझा किया. कहा कि अगर विद्यार्थी अच्छे मेहनत करेंगे तो अपने जीवन में सफल जरूर होंगे। इस अवसर पर देवनाथ राणा, मनोज सिंह,बुधन वर्मा, के के वर्मा,लक्ष्मण दास, मनोज चंद्रवंशी,प्रेमचंद कुशवाहा,अशोक वर्मा,निरंजन वर्मा,विशेश्वर साव, स्कूल के प्राचार्य एवं आचार्यगण मौजूद रहे।
विद्यार्थियों के विज्ञान प्रदर्शनी को विधायक ने सराहा।
और पढ़ें
- विज्ञापन
