आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में 60 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
*संवाददाता रवि शर्मा*
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के शैक्षिक प्रक्षेत्र पर शाम लगभग सात बजे एक दैनिक श्रमिक की मौत हो गई,उसकी लाश प्रक्षेत्र के एक खेत में पायी गयी, सहयोगी चौकीदार गोपी द्वारा इसकी सूचना प्रक्षेत्र अधीक्षक को दी गई, प्रक्षेत्र अधीक्षक ने सुरक्षा अधिकारी आर के सिंह को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सूचना पाकर सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने चौंकी इंचार्ज NDA समेत मृतक भगवान दास के परिजनों को फोन द्वारा अवगत कराते हुए भगवान दास को सौ शैय्या अस्पताल पिठला भिजवाया जहां निरीक्षण के बाद चिकित्सकों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया,, मृतक अकमा थाना कुमारगंज का निवासी था सूत्रों से पता चल रहा है कि नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में डीएलसी पर 60 वर्ष वाले मजदूरों को रखा गया है, जबकि उनको रात में आने-जाने में समस्या होती है सड़क पार करने में कम दिखाई देने की समस्या उत्पन्न होती है। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में कुलपति के द्वारा ऐसे व्यक्तियों को अभी भी रखा गया है। डीएलसी पर काम करने वाले मजदूरों का वेतन लगभग 6-6 महीने लेट से मिलता है, मजदूर लोग लगातार काम तो करते हैं परंतु उनकी मजदूरी देने में अधिकारियों को बहुत परेशानी होती है। यहां पर काम करने वाले मजदूर कैसे अपना और अपने परिवार का पेट पालते हैं, यह तो वही बता सकते हैं । और तो और सूत्रों की माने तो कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले मजदूरों को मजदूरी भी कम दी जाती है। शासन प्रशासन के नियमानुसार 60 वर्ष वाले मजदूरों को सेवा निवृत कर दिया जाता है। वहीं नाम ना बताने के शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया लगभग साल भर पहले डीएलसी कर्मचारी की औरत पैसे के अभाव में इलाज ना हो पाने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। बताया गया कि समय से पैसा ना मिल पाने की वजह से ऐसा हुआ था।
