राजेश यादव समर्थक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गांडेय विस चुनाव लड़ने का किया ऐलान।*

आज बेंगाबाद के कर्णपुरा में पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने अपने समर्थकों संग एक बैठक कर गांडेय विधानसभा का चुनाव जन सहयोग के बल पर लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि, गांडेय की जनता को अपने सवालों को सामने रखकर इस चुनाव को देखना चाहिए। आजकल लाखों-करोड़ों खर्च कर जो लोग चुनाव लड़ते हैं, वे जीतने के बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ देते हैं। आम जनता तथा खासकर गरीब हमेशा अपने सवालों से जूझते रहते हैं।

कहा कि, जनता के लिए समर्पित हमारे सभी कार्यकर्ता साथी रात-दिन एक कर चुनाव के लिए तैयारी में लग जाएं। जनता को जागरूक और संगठित करें। जन सहयोग से ही चुनाव लड़ा जाएगा। इस बार भी जनता को बरगलाकर वोट हथियाने से सारे तिकड़म आजमाए जाएंगे, इससे हमें जनता को बचाना होगा।

वहीं, बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मधु राव ने कहा कि, राजेश यादव गांडेय विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज के हक-अधिकारों और मान-सम्मान के लिए लड़ने वाले शख्स का नाम है। हमें मिल जुलकर इस लड़ाई में साथ उतरना चाहिए। ये लड़ाई गरीब और अमीर के बीच की है। हम सब गरीबों के साथ खड़े हैं। जीत बहुजनों की होगी।

बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र मंडल तथा संचालन रामलाल मंडल ने किया जबकि मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, संजय चौधरी, मनोज यादव, मुस्लिम अंसारी, श्याम किशोर हांसदा, मनोज यादव, रोहित यादव, फोदार सिंह, शंभू ठाकुर, प्रदीप यादव, महेंद्र साव, कार्तिक वर्मा, अजय हेंब्रम, महादेव महतो, आलम अंसारी, रघु राय, पंकज वर्मा, शंभू तुरी, अशोक तुरी, दीपक तुरी, शंकर यादव, सुखदेव गोस्वामी, महेश वर्मा, ठाकुर मंडल, दामोदर सिंह, लालबीर यादव, झारखंडी मंडल, चंदन यादव, खीरू दास, राजू पासवान, मुरारी यादव, अजय यादव, बालेश्वर यादव, संतोष राय, बंधु कोल, नीरज कोल, जगदीश दास सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।