जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह दबंगों द्वारा दादागिरी कर घर में आग लगाकर जलाने का मामला प्रकाश में आया है जिसमें 25 वर्षीय मोहम्मद इरफान पिता मोइन अंसारी ग्राम नगरवा पत्थर निवासी ने पचम्बा थाना में लिखित आवेदन देकर पचम्बा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 06/09/2024 की शाम को अचानक मुन्या पति शाहिद , रवीना पति मरहूम मुबारक, साजिद पति मुमताज, खुसुस पति सलीम, शाहिद पिता मुमताज , सिराजुल पिता कादिर सभी ग्राम नगरवा पत्थर थाना पचम्बा सभी लाठी डंडा, तलवार और धारदार हथियारों से लैस होकर साथ में पेट्रोल से भरा डब्बा लेकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए और महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे और लज्जा भंग करने लगे और घर में सामान सहित खुहुस पिता सलीम ने आग लगा दिया जिसमें लगभग पन्द्रह लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अलमारी में रखे सत्तर हजार रूपए साथ ले गया और साथ में जेवरात भी जो सोने के थे। और बताते चलें कि यह भी धमकी दिया गया कि अब दोबारा इस गांव में आया तो जान से मार देंगे।