डॉ बिमल कुमार ने संभाली गिरिडीह पुलिस कप्तान की कमान, क्राइम कंट्रोल को बताई प्राथमिकता

जोहर सच न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के नए एसपी के रूप में डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने उन्हें पदभार सौंपा ,पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी बिमल कुमार ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग को जिले में नई दिशा देना उनका पहला प्रयास होगा। साथ ही क्राइम कंट्रोल और अवैध कारोबार पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों से निजात और जनता को बेहतर माहौल देना उनका उद्देश्य है। साथ ही नक्सलवाद का खात्मा और नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नए एसपी ने यह भी कहा कि पूर्व में जिला में किए गए बेहतर कार्यों की समीक्षा की जाएगी और उसको और भी बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास होगा। साथ महिला सुरक्षा की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।पदभार सौंपने के बाद निवर्तमान एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मीडिया से कहा कि गिरिडीह में पुलिस को यहां की जनता का काफी सहयोग मिला। प्रेस मीडिया के साथियों ने भी सभी क्षेत्रों में काम करने में अपना सरहनीय योगदान दिया। उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गिरिडीह में कार्य करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। सभी के सहयोग से ही जिला में बेहतर पुलिसिंग कायम करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं गिरिडीह की जनता इसी तरह पुलिस को आगे भी सहयोग करेगी और जिले भर में बेहतर काम किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।