जोहार सच न्यूज संवाददाता गिरिडीह लेदा ग्रामीण हाट जाने वाले रास्ते में जगह जगह पर गड्ढा हो जाने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और चार पहिया वाहन को तो दिक्कत होती हीं है मगर रास्ता इस कदर नाले में तब्दील हो गई है कि पैदल भी लोगों को चलने में दिक्कत होती हैं। और संबंधित विभाग कुंभकरण की नींद सो रहे हैं। साथ ही यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इससे कोई तालुकात नहीं रख रहे हैं। चुनाव के समय नेता जी के चुनावी वादे तो बहुत होते हैं। पर चुनाव होते हीं सब भूल जाते हैं। आज तक इस मामले में किसी ने कुछ नहीं किया।