कटोरिया(बांका)* मोहर्रम के सातवी तारीक यानी 14जुलाई को अकीदतो एहतराम के साथ जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन रजि को याद किया गया। राजासारे वह घोरमारा का जुलूस का मिलान राजासारे हाट के पास किया गया।जुलूस के साथ रंग बिरंगे छोटे-बड़े अलम वह निशान लोगो को आकर्षित कर रहा था।अकीदमंदो ने पारम्परिक अस्त्र-शस्त्रो का हैरतअंगेज करतब दिखाये।घोरमारा वह राजासारे के अखाड़ो के ईद गिर्द व इमामवाड़े पर या अली या हुसेन के नारे लगाते देखे गए।अकीदमंद ओरत मर्द इमाम हुसैन के याद मे रोजा व शिरनी खिचड़े तकसीम करवाये।जगह-जगह इमाम हुसैन के याद मे मजलिस ए मिलादुन्नवी की महफिल सजाई गयी है।
*अखाड़े मे युवाओ ने दिखाये हैरत अंगेरेज कर्तव्य*राजासारे व घोरमारा के अखाड़े मे एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाकर लोगो को आकर्षित कर रहा था वही छोटे-छोटे बच्चे भी युवाओ के को पीछे छोड़कर अपने हुनर का जलवा दिखाकर लोगो को चकित कर दिया। जुलूस के दौरान जगह-जगह मुस्लिम युवाओ ने ढोल नगाड़े की थाप पर तलवारबाजी और लाठी चलाकर हैरतअंगेज कारनामें दिखाये ।राजासारे के इमामवाड़े के जुलूस मे मो अवादत अंसारी सदाम अंसारी सराजुल अंसारी ईदरीस अंसारी खुर्शीद अंसारी असारूल अंसारी कुरवान अंसारी मुमताज अंसारी अख्तर अंसारी आदि जुलूस में अहम भूमिका निभाई।
