आज दिनांक 5 जुलाई 2024 को सामाजिक परिवर्तन संस्थान के द्वारा सिंदवारिया पंचायत भवन में ग्राम स्तरीय संस्था को सशक्त कर के समुदाय को उनके अधिकारों और कल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ाव संबंधी परियोजना के अंतर्गत एक इंटरफेस मीटिंग का आयोजन किया गया । इस इंटरफेस मीटिंग का उद्देश्य यह रहा कि संस्थान के द्वारा किए जा रहे कार्यों को इस बैठक में हितधारकों के बीच जानकारी साझा करने, मुद्दों पर चर्चा करने और प्रयासों को संरेखित करने के लिए आयोजित किया गया। विभिन्न युवा समूहों, विभागों और संगठनों के बीच प्रभावी संचार, सहयोग और समस्या-समाधान सुनिश्चित करने हेतु यह बैठक एक आवश्यक औजार के रूप में कार्य करता है साथ हो परियोजना के उद्देश्य को भी पूरा करता है। इस इंटरफेस बैठक में सिंदवारिया पंचायत के मुखिया श्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा, पंचायत सचिव श्री भुवनेश्वर प्रसाद वर्मा, उप मुखिया श्री डील चांद प्रसाद वर्मा, वार्ड सदस्य श्री राम लाल टूडू, वार्ड सदस्य श्री प्रयाग प्रसाद वर्मा, सेविका, साहिया, जल साहिया, युवा समिति के अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष, तथा सामाजिक परिवर्तन संस्थान के आनंद त्रिपाठी, जितेंद्र महतो, परमेश्वर वर्मा, हिरालाल वर्मा, डाली कुमारी, हेमंती कुमारी, दीनानाथ पाण्डेय तथा किशुन हेमब्रम ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।