इंडिया गठबंधन से माले प्रत्याशी विनोद सिंह के नामांकन सभा में उमड़ा जनसैलाब।यह चुनाव कोडरमा लोकसभा की जनता की आकांक्षाओं व सपनों को पूरा करने का चुनाव है: विनोद सिंह।

सभा की अध्यक्षता राजद नेता गौतम सागर राणा और संचालन राजेश यादव व जयंती चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।भा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन से माले प्रत्याशी विनोद सिंह ने कहा कि पिछले दस सालों में कोडरमा लोकसभा की जनता की आकांक्षाओं और सपनों के साथ धोखा हुआ है। लोग ठगे महसूस कर रहे हैं। इसलिए यह चुनाव कोडरमा की जनता के सपनों व आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने का चुनाव है। हम कॉ. महेंद्र सिंह के शब्दों में एक बात आपसे कहना चाहते हैं कि हमारे साथी जेल जा सकते हैं, मारे जा सकते हैं लेकिन आपकी लड़ाइयों के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। इस बार झंडे पर तीन तारा निशान पर बटन दबाइए और कोडरमा में बदलाव की लहर तेज कीजिए।नामांकन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रीय दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह देश को बचाने का चुनाव है। देश का संविधान, लोकतंत्र, भाईचारा सब खतरे में है इसलिए अबकी बार अपना वोट उसकी हिफाजत के लिए कीजिए। गांव-गांव में जाइए, बूथों पर जाइए और इस लड़ाई में पूरी ताकत झोंक दीजिए।नामांकन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि विनोद सिंह झारखंड के गरीबों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों की आवाज हैं। कोडरमा लोकसभा से इनको जीता कर संसद भेजना जरूरी है। भाजपा की सरकार ने जनता से झूठ बोला, अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। 2 करोड़ नौजवानों को हर साल रोजगार देने का वादा किया था वो भी वादा पूरा नहीं हुआ। चुनाव में वो वादा तो करते हैं लेकिन वह जुमला साबित होता है। इसलिए यह आपके पास मौका है, इस सरकार को बदलने के लिए वोट कीजिए।सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेता, गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना मुरमू सोरेन ने कहा विनोद सिंह जितने लंबे हैं उतनी ही लंबी दूरी तक जाने वाली इनकी आवाज और उससे भी लंबी इनकी सोच है, इसलिए कोडरमा से इस बार इनको जीता कर संसद पहुंचाएं।इन वक्ताओं के अलावे सभा को राज्यसभा सांसद व झामुमो नेता डॉक्टर सरफराज अहमद, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य बरकत अली, राज़द के कोडरमा जिला अध्यक्ष रामधन यादव, झामुमो नेता व पूर्व विधायक जानकी यादव, झामुमो नेता व पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, राजद जिला अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर, राजद राज्य उपाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, कांग्रेस नेता मंजू देवी, राज़द के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, माले नेता व पूर्व विधायक राजकुमार यादव, माले नेता अशोक पासवान, आरवाईए से संदीप जयसवाल, झामुमो नेता श्यामदेव यादव, सीपीएम नेता प्रकाश विप्लव, मासस नेता हलधर महतो, इप्टा राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार, युवा राजद नेता रंजन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपू चौधरी, झामुमो नेता हीरालाल मुरमू आदि गठबंधन नेताओं ने संबोधित किया।

नामांकन सभा में धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिन्हा ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।