घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से दहशत, ग्रामीणों ने की हटाने की मांग।

बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड क्षेत्र के पेशम गांव के टोला टड़िया पार में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बन गई है। इसको लेकर गांव में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस लाइन को हटाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार, कई घरों के ऊपर से होकर यह हाई वोल्टेज बिजली तार गुजर रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्राथमिक विद्यालय की छत के ऊपर से भी यह लाइन गुजर रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में खासा डर बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रमोद वर्मा, आगरी शर्मा, धन्यशाय शर्मा, शंकर वर्मा और सुरेश वर्मा समेत कई परिवार सीधे तौर पर इस समस्या से प्रभावित हैं। घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के कारण वे न तो सुरक्षित रूप से अपने घरों में रह पा रहे हैं और न ही मकान निर्माण या मरम्मत का काम कर पा रहे हैं।ग्रामीण प्रमोद वर्मा ने बताया कि उनके घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के कारण दो मंजिला मकान बनाने का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।इस मामले को लेकर झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष बहादुर कुशवाहा ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मिलकर लिखित आवेदन दिया जाएगा और बिजली लाइन को हटाने की मांग की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लगातार बनी हुई इस स्थिति से लोगों में दहशत का माहौल है और वे जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

और पढ़ें

गिरिडीह में विशेष वाहन जांच अभियान, 102 वाहनों का चालान; ₹1.47 लाख जुर्माना वसूला गया गिरिडीह, 09 जून 2026। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर मंगलवार को गिरिडीह शहर के अंबेडकर चौक में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

गिरिडीह में हृदयविदारक घटना: पिता ने तीन पुत्रियों की गला रेतकर हत्या की गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरकडीहा गांव में एक दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है।

गढ़वा पुलिस अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भवनाथपुर थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के तीनमहुआ गांव में बीते पांच दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिलने की घटना के बाद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए था।