
बैठक में अक्षय यादव को आजसू छात्र संघ, गिरिडीह का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं अमित यादव को जिला प्रभारी, नौशाद आलम को सह प्रभारी, नमन यादव को जिला महासचिव, चंदन मंडल, प्रिंस चौरसिया, सतीश यादव एवं जीवन दास को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा कुंदन चंद्रवंशी एवं करण यादव को जिला सचिव तथा सागर तिवारी को जिला सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान आगामी 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होने वाले महाधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गिरिडीह जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महाधिवेशन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय यादव को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह जिला संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्र-युवा हितों की आवाज को मजबूती से उठाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी महाधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, गिरिडीह जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, विनोबा भावे प्रभारी शिवम मिश्रा, दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप कुमार दास, सुभाष दास, विकास राणा, गोविंद कुमार वर्मा, तपेश वर्मा, विवेक कमल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

