
घटना की जानकारी मिलने पर अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस के अनुसार शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
