गिरिडीह वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की करवाई।

गिरिडीह वन विभाग की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
गिरिडीह जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत जीतपुर पंचायत में वन प्रमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कायृवाही में प्रभारी वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रबन्धन  वनरक्षी संजय कांत यादव ,वीरेंद्र कुमार,  रुचि कुमारी मौजूद रहे
इस दौरान बोराडीह सुरक्षित वन, थाना गिरिडीह (मु) क्षेत्र में वन सीमा के भीतर पूर्व से बने खेत को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा वहां ट्रेंच काटा गया। इसके अतिरिक्त ग्राम हिराडीह, थाना गिरिडीह (मु) में वन भूमि पर बने अर्धनिर्मित मकान को ध्वस्त कर अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
इस कार्रवाई में लगभग दो एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें