
तेलोडीह पंचायत में मुखिया शब्बीर आलम एक बार फिर अपने कार्यों से लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने “एक ही नारा — स्वच्छ पंचायत हमारा” का संदेश पूरे पंचायत में मजबूत तरीके से फैलाया है।
इसी क्रम में आज उन्होंने अपने निजी खर्च से पंचायत के विभिन्न स्थानों पर जमा कचरों की साफ-सफाई करवाई। यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा भी बन गई है।
मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि
“सफाई ही स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। स्वच्छ वातावरण से ही बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि यह मुहिम वे पिछले कई वर्षों से चला रहे हैं, लेकिन अब इसे और भी व्यापक और युद्ध स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया गया है।
साथ ही उन्होंने सभी पंचायतवासियों और नागरिकों से अपील की कि—
अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मुखिया शब्बीर आलम की यह पहल न केवल पंचायत को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का भी संदेश दे रही है।



