गिरिडीह के सलैया पहरी में रामनवमी पर विशाल जुलूस, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बेरदोंग पंचायत के सलैया पहरी में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
जुलूस सलैया पहरी के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और हर ओर रामभक्ति की धारा बहती नजर आई।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इनमें जोहर सच भारत के संपादक श्री तालेश्वर पंडित, बेरदोंग पंचायत के उप मुखिया श्री डेगलाल पंडित, सुरेश पंडित, बैजनाथ पंडित, अशोक पंडित, अनिल पंडित, सुनील पंडित, अजय पंडित तथा सुरेश यादव सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
जुलूस में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना रहा। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया और एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

और पढ़ें