
शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जुलूस के दौरान जगह-जगह पारंपरिक गदा खेल (अखाड़ा प्रदर्शन) का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान एक विशेष दृश्य भी देखने को मिला, जहां एक लड़की ने रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर तलवारबाजी खेल का प्रदर्शन किया। यह न केवल आकर्षण का केंद्र रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और साहस का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
रामनवमी के इस आयोजन में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, भक्ति और एकता का माहौल देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तिसरी पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने सुरक्षा और व्यवस्था को पूरी तरह संभाला। इस मौके पर प्रखंड के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें मजिस्ट्रेट की ड्यूटी। राजेश मोदी, मुखिया किशोरी साव, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, पंकज शाह, प्रेम अग्रवाल, अनूप साव और उदय यादव प्रशांत कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।


