
*बिरनी:* बिरनी प्रखंड के सालेडीह के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चिरुडीह गांव निवासी सिराज अंसारी के पुत्र शोएब अंसारी तथा अख्तर अंसारी के पुत्र आर्यन अंसारी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर लादे हुए चिताखारो की ओर जा रहा था। इसी दौरान सालेडीह के पास स्कूटी सवार दोनों युवक पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना में आर्यन अंसारी का पैर टूटने की बात कही जा रही है, जबकि शोएब अंसारी को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और अवैध लकड़ी परिवहन को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

3 thoughts on “पिकअप से टकराई स्कूटी, एक युवक का पैर टूटा*”
AviatorSportybet… Hmm, intriguing! Especially if you’re into Aviator! Looks like it’s worth a shot! Let’s check it out at aviatorsportybet
Yohohobet, arrr, mateys! This one’s got a fun vibe. The interface is easy to navigate, and they seem to have a fair selection. Give it a go if you’re looking for something a bit different. Shiver me timbers: yohohobet
If you’re looking for a new place to play, 615betwin is worth checking out. They’ve got a solid selection and the site runs smoothly. Nothing too flashy, but gets the job done. See if you can win: 615betwin