झूमर-2025 में आदर्श कॉलेज राजधनवार का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते पांच पदक


राजधनवार।
हजारीबाग में आयोजित अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव झूमर-2025 में आदर्श कॉलेज राजधनवार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कुल पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि

क्तृत्व प्रतियोगिता में रौनक कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मिमिक्री प्रतियोगिता में करण कुमार रे ने प्रथम स्थान हासिल किया।

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में रौनक मिश्रा एवं आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नाट्य (स्किट-प्रहसन) प्रतियोगिता में आदर्श कॉलेज की टीम ने “नशा के दुष्परिणाम” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं लाइट वोकल सोलो गायन प्रतियोगिता में ज्योति भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।

प्राचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम मैनेजर डॉ. दुलारी एवं डॉ. कृष्णा कुमार ने विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास की सराहना की। कॉलेज की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. मधुलिका ने इसे कॉलेज के सकारात्मक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक वातावरण का परिणाम बताया।

धनवार से नसीम जी की खास रिपोर्ट

3 thoughts on “झूमर-2025 में आदर्श कॉलेज राजधनवार का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते पांच पदक”

Leave a Comment

और पढ़ें