सहायक शिक्षक और एक ग्रामीण के बीच हुए विवाद ने अचानक मारपीट का रूप ले लिया।

बिरनी प्रखंड अंतर्गत खाखीपीपर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परागण में शनिवार को सहायक शिक्षक और एक ग्रामीण के बीच हुए विवाद ने अचानक मारपीट का रूप ले लिया। घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान ग्रामीण युनुस अंसारी की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विद्यालय के सचिव सलामत अंसारी ने बताया कि युनुस अंसारी किसी पैर फ्रैक्चर पीड़ित व्यक्ति को देखने स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान सहायक शिक्षक राजू अंसारी बाहर आए और उनसे पूछा कि उन्होंने उनके खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत क्यों की है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई।

आरोप है कि विवाद के बीच शिक्षक राजू अंसारी ने युनुस की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और वाहन को नुकसान पहुंचाया। वहीं, विद्यालय के एक अन्य सहायक शिक्षक मुस्लिम अंसारी ने भी आरोप लगाया कि झड़प के दौरान राजू अंसारी के परिजनों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तनावपूर्ण माहौल को शांत कराया।

शिक्षक राजू अंसारी का पक्ष

सहायक शिक्षक राजू अंसारी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि युनुस अंसारी विद्यालय आकर उन्हें धमका रहे थे और गलत तरीके से पढ़ाने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल खुद गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है, उन्होंने किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की।

पुलिस की प्रतिक्रिया

भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने कहा:
“दोनों पक्षों से आवेदन मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी। जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Oplus_16908288

Leave a Comment

और पढ़ें

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।