जमुआ प्रखण्ड अन्तर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेम्बा निवासी नरेश तुरी पिता लाकेश्वर तुरी उम्र लगभग 40 वर्ष,बीते रात कोडरमा मधुपुर लोकल ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गया। नरेश तुरी की पत्नी अपनी छोटि बेटी को लेकर बड़ी बेटी ओर दामाद जो दिल्ली में रहते है ।उनसे मिलने कुछ दिन पहले दिल्ली गई थी।नरेश तुरी बीते शाम अपनी छोटी बेटी ओर पत्नी को लाने दिल्ली के लिए घर से निकला।नरेश तुरी बीते शाम 9 ;30 बजे मधुपुर कोडरमा लोकल ट्रेन से कोडरमा के लिए निकला।लेकिन सुबह लगभग 6 बजे झारखंड धाम हाल्ट से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उसका लाश पाया गया।छानबीन करने पर रेम्बा के पूर्व मुखिया मन्नू राम ने बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से मौत हुई है।जिसमे रेलवे ट्रेक के बगल में नरेश तुरी का अध कट्टा पैर मिला।जिसकी सूचना हीरोडीह थाना को दी गई ।घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह पुलिस घटना अस्थल पर पहुंची ओर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया। जमुआ से मंसूर आलम कि रिपोर्ट।