हिस्ट्रीशीटर के साथ जन्मदिन मनाकर थानेदार ने पुलिस की साख पर लगाया दाग

सुल्तानपुर। अपराध पर लगाम कसने का दावा करने वाली पुलिस की छवि पर अब सवाल उठने लगे हैं। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे थाने के ही हिस्ट्रीशीटर सुरेश गुप्ता के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में हुए जश्न में कई शातिर अपराधी मौजूद थे। वायरल फोटो में हिस्ट्रीशीटर सुरेश गुप्ता थानेदार को केक खिलाता दिख रहा है और थानेदार भी मुस्कुराते हुए तोहफा स्वीकार कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिस अफसर का अपराधी से इस तरह का मेलजोल विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। थानेदार ने सफाई में कहा कि तस्वीर पुरानी है, लेकिन अपराधी से नज़दीकी पर वे चुप्पी साध गए। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।