*तीन महीने के खाद्यान्न का उठाव व डोर स्टेप डिलिवरी एक साथ करने का निर्देश*

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला ने आज सभी मार्केटिंग ऑफिसर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर, सहायक गोदाम प्रबंधक तथा डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ताओं साथ बैठक कर जून, जुलाई एवं अगस्त महीने के खाद्यान्न का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी एक साथ करने का निर्देश दिया।

पदाधिकारियों ने कहा कि 31 मई तक जून एवं जुलाई महीने का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी पूरा करें। वहीं अगस्त महीने का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी 1 जून से 15 जून तक पूरा करें।

कार्य को समय पर पूरा करने के लिए परिवहन अभिकर्ताओं को अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही कहा कि माह जून एवं जुलाई का वितरण 01.06.2025 से 15.06.2025 तक पूरा करें। जबकि अगस्त का वितरण 16.06.2025 से 30.06.2025 तक पूरा करें।

अधिकारियों ने कहा कि लाभुकों को जिस माह के लिए खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, उस माह के लिए लाभुकों का अलग बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा।

बैठक में एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला के अलावा जिला आपूर्ति कार्यायल के कर्मी श्री संदीप कुमार महतो, श्री अमित कुमार व शाहबाज हुसैन अंसारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।