बेटे की ह,त्या पर वर्षों लड़ी न्याय की लड़ाई, कोर्ट ने सुनाई दोषियों को सज़ा………..

सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति कुमारी की अदालत ने गुरुवार को 1 बजे हत्या के मामले में पाँच दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत सज़ा सुनाई।बताया गया कि परसन गांव की एक मां ने अपने बेटे की हत्या के दोषियों को सजा दिलाने के लिए वर्षों तक मज़दूरी कर न्याय की लड़ाई लड़ी।उनके संघर्ष की जीत तब हुई जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति कुमारी की अदालत ने हत्या के मामले में पाँच दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत सज़ा सुनाई।कोर्ट ने प्रयाग यादव, राजेंद्र यादव और वकील यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 147, 148 और 149 के तहत 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई. वहीं संतोष यादव और रामदेव यादव को 7-7 साल की सजा का फैसला सुनाया।यह मामला धनवार थाना क्षेत्र के परसन गांव का है, जहां कुछ वर्षों पहले मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।बेटे की मौत के बाद मां ने हार नहीं मानी और मज़दूरी करके कानूनी लड़ाई लड़ती रहीं. इस संघर्ष में अधिवक्ता संजीव कुमार राय ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में निर्णायक सहयोग दिया।फैसले के बाद पीड़ित मां की आंखों में आंसू थे, मगर इन आंसुओं में पीड़ा के साथ-साथ न्याय की राहत भी थी. उन्होंने कहा, “अब मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।”
गांव में इस फैसले को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग मां के जज़्बे को सलाम कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।