
प्रथा प्रतिज्ञा
जिला संवादाता//राजेश कुमार सिंह
धनवार/ओपी परसन अंतर्गत श्रीरामडीह पंचयात के साबरा खातून को गाँव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा धमकी ओर दुर्बयवहार का मामला प्रकाश में आया है।मुखिया साबरा खातून ने बताया कि 17/05/2025 समय लगभग10 बजे में अपना पंचयात भवन जा रही थी।जो ही मुरना(टोला)खंडहर के पास पहुँची तो पहले से घात लगाए बैठे मनोज राय, पिता स्व लालजीत राय ओर अन्य दो ब्यक्ति अचानक मुझे आकर घेर लिया।ओर गली गलौज करने लगे ।तुझसे मेरा अबुआ आवस नही हो पायेगा।आज तुमको जान से मार कर फेंक देंगें।आज जो हो गा देखा जाएगा।इतना बोलते ही मुझे लपड थपड करने लगे।गाली गलौज करने लगे जब मै मना की तो घर तरफ हल्ला करने लगा ओर लाठी डंडे लाने को कहने लगा।ओर मेरा सलवार सूट का पल्लू खींच दिया।उस समय मेरे साथ रोजगार सेवक अपर दास मौजूद थे।

बचाने का प्रयास किया लेकिन किसी का नहीं सुना।और अभद्र भाषा का प्रयोग कर के गली गलोग करने लगा।ओर लपड थपड करने लगा।जब में हो हल्ला की तो जब आस पास के लोग जमा हुए।तब तक वह भागने लगा ओर कहते कहते गया कि अगर एक सप्ताह के अन्दर मेरा अबुआ आवस नहीं हुआ तो जान से मार देंगे।तुम्हारा मुखिया गिरी सब निकाल देंगे।तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।वही मुखिया साबरा खातून ने यह भी कहा कि अगर पंचयात में मुखिया सुरक्षित नहीं है तो आम जनता क्या सुरक्षित रहेगा।वही मुखिया साबरा खातून ने थाना ओर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय दिलाने ओर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
