आज बिरनी प्रखंड के एल डी +2 उच्च विद्यालय भलुआ में गायत्री परिवार बिरनी प्रखंड की ओर से आयोजित बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री नागेंद्र महतो का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल की छात्र छात्राएं द्वारा मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही स्कूल के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुत कर अभिनंदन किया।साथ ही अभिनंदन समारोह के संचालनकर्ताओ देवघर जोन प्रभारी बुधन प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त कर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के जन संघर्षों की और झारखंड आंदोलन की लड़ाई में अहम योगदान एवं जनता की प्रति उनकी निष्ठा की सराहना किए।वहीं विधायक ने कहा कि मैं कई दशकों पहले गायत्री परिवार से जुड़े है। जिसके बाद से जीवन में भी काफी सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने यह भी कहा कि,गायत्री परिवार का हमेशा से ही उनको पूर्ण सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। बगोदर विधानसभा का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है।
मौके पर देवघर जोन प्रभारी बुधन प्रसाद वर्मा,भाजपा जिला मंत्री देवनाथ राणा,मंडल अध्यक्ष टुपलाल वर्मा, मुखिया राज कुंवर नारायण सिंह, मुखिया केके वर्मा,मुखिया सत्येंद्र राउत,मुखिया प्रतिनिधि राम लखन वर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पांडेय,रमाशंकर ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा,राम कृष्ण वर्मा, मनोज चंद्रवंशी,अशोक वर्मा, प्रखंड उप जोन के प्रभारी,विशेश्वर साव,आशीष वर्मा, सुखदेव ठाकुर, बगोदर प्रभारी संजय चौरसिया,किशोरी शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें।
