*ई – रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, दो ई – रिक्शा बरामद*

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह थाना रौनाही के कुशल नेतृत्व में थाना रौनाही पुलिस टीम द्वारा लगातार शहर में हो रही ई – रिक्शा चोरी के प्रकरण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है ।
थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मैनुअल रूप से मिली सूचना के आधार पर ई – रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुये दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में चोरो द्वारा बताया गया कि हम लोग द्वारा पहले कालोनी / मोहल्लो में रैकी कर वह स्थान चिन्हित कर लिया जाता है जहां पर रात्रि में ई – रिक्शा खड़ा किया जाता है तथा मध्य रात्रि में ई – रिक्शा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया जाता है । चोरी के उपरान्त ई – रिक्शा को सुनसान जगह पर खड़ा कर उनके पार्ट्स जैसे बैटरी बाडी को अलग अलग खोलकर बेचते है । गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. मो0 सुल्तान पुत्र स्व0 मो. रूजवान निवासी नेवातीपुरा थाना को0 नगर जनपद अयोध्या
2. रामू पुत्र स्व0 बदलू रैदास निवासी रामपुर गौहनिया थाना खांडसा जनपद अयोध्या

पंजीकृत अभियोग – (अनावरित अभियोग का विवरण)
1.मु0अ0सं0 584/24 धारा 313, 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस थाना रौनाही जनपद अयोध्या
2. मु0अ0सं0 336/24 धारा 303(2 )बी.एन.एस थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त रामू पुत्र स्व0 बदलू रैदास निवासी रामपुर गौहनिया थाना खांडसा जनपद अयोध्या
1.मु0अ0सं0 278/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना खण्डासा जनपद अयोध्या
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 04.12.24 समय 02.05 बजे, स्थान – दिगम्बरपुर प्लाई ओवर नेशनल हाइवे
बरामदगी का विवरण-
1. चोरी का दो अदद ई – रिक्शा बरामद ।
2. दो अदद मोबाइल फोन बरामद ।
गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 शेषनाथ सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या
2.हे0का0 राकेश यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या
3.का0 प्रियेश तिवारी थाना रौनाही जनपद अयोध्या
4. का0 रितिक राव थाना रौनाही जनपद अयोध्या
5. का0 रविंद्र यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।