*पारस न्यूज़ दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें*

*पारस न्यूज़ दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें*

अयोध्या – नगर कोतवाली के घोसियाना मोहल्ले में ऋण पर ली गई रकम की ईएमआई मांगने पहुंचे बैंक कर्मी की पिटाई की गई। पीड़ित ने महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आईडीएफसी बैंक शाखा में जनसंपर्क प्रबंधक के पद पर तैनात शिवम उपाध्याय निवासी ग्राम देवराजपुर थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर का कहना है कि बैंक शाखा से कोतवाली नगर के घोसियाना हवाईपट्टी निवासी महिला सफीना पत्नी रहमत उल्ला ने 30 हजार रूपये का ऋण लिया था।

अयोध्या-खड़ी ट्रक से कार टकराई, कार चालक ठेकेदार की मौत, परिवार के तीन लोग घायल, कोतवाली बीकापुर के खजुरहट के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा, प्रयागराज से गोरखपुर जा रहा था परिवार, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।

संभल – शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा का मामला, हिंसा में 4 की मौत, 800 लोगों पर मुकदमा दर्ज, संभल कोतवाली इलाके में 30 थानों की फोर्स तैनात, पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया, छापेमारी जारी, छापेमारी में हथियार और कारतूस भी जब्त किए गए, 1 दिसंबर तक संभल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, संभल में इंटरनेट सेवा बंद,संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि के आने पर रोक लगी, संभल में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, 20 पुलिसकर्मी घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, शाही मस्जिद के चारों तरफ के इलाके पूरी तरह से बंद हैं

संभल – संभल के डीएम-एसपी की प्रेसवार्ता, संभल हिंसा और कार्रवाई की जानकारी दे रहे DM-SP, 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं – एसपी संभल, 800 लोगों के खिलाफ केस लिखा गया – एसपी संभल, संभल में धारा 163 लागू की गई – एसपी संभल, अबतक 25 लोग गिरफ्तार किए गए हैं- एसपी संभल, भीड़ की तरफ से फायरिंग की गई थी – एसपी संभल, कल तक संभल में इंटरनेट बंद रहेगा – एसपी संभल, CCTV से उपद्रवियों की तलाश की जा रही – एसपी संभल, पथराव वाली जगह पर हथियार मिले हैं – एसपी संभल, सर्वे को रोकने की कोशिश की गई थी – एसपी संभल

संभल – चंद्रशेखर आजाद बिजनौर से संभल के लिए निकले, प्रशासन ने संभल में बाहरी लोगों की एंट्री बैन की, संभल हिंसा के बाद जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन, हापुड़ के पिलखुवा में चंद्रशेखर को रोकने की तैयारी, पुलिस ने चंद्रशेखर को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, पिलखुवा टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है

मुंबई – महाराष्ट्र विधानसभा में BJP की संख्या 137 हुई, 4 छोटी पार्टियों ने BJP को दिया अपना समर्थन

लखनऊ – LDA की सिंगल विंडो सुविधा अगले माह से होगी शुरू, लोगों को अपनी समस्याओं से भटकने के लिए मिलेगी निजात, LDA मुख्यालय पर सिंगल विंडो सिस्टम काउंटर हो रहा तैयार

लखनऊ – न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड में गंदगी का अंबार, कांशीराम कॉलोनी फेज वन में गलियों में गंदगी, जगह-जगह सीवर ब्लॉक, लोग बुरी तरह परेशान, गंदगी के चलते क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका, सफाई कर्मचारियों पर पैसा मांगने का भी लगा आरोप

लखनऊ – राहुल गांधी की नागरिकता मामले में आज होगी सुनवाई, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी सुनवाई, जस्टिस राजन राय और ओम प्रकाश शुक्ला की बेंच में सुनवाई, 3 माह पहले जनहित याचिका दायर कर दी गई थी चुनौती, कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा था

लखनऊ – कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, संभल हिंसा पर बोले मंत्री जयवीर सिंह, सपा ने साजिशन लोगों को भड़काया – जयवीर सिंह, देश संविधान, कानून से चलता है गुंडई से नहीं- जयवीर, करहल की सीट भी सपा हारते-हारते बची- जयवीर सिंह

लखनऊ – बीजेपी कार्यालय के पास दिव्यागों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे दिव्यांग, दरी बिछाकर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी , लेखपाल पद पर चयन की मांग को लेकर प्रदर्शन , 2023 में परिणाम आने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति , अभी तक दिव्यांग कोटे का फाइनल रिजल्ट नहीं आया , दिव्यांग कोटे की 188 सीटें अभी खाली हैं

लखनऊ – यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद का बयान, आज मुसलमान बीजेपी के करीब आया है- दानिश, इसलिए विपक्ष को तकलीफ हो रही है – दानिश, विपक्ष भड़काने के अलावा कुछ नहीं कर सकता- दानिश, मोदी-योगी पर मुसलमानों का भरोसा बढ़ा – दानिश, ओवैसी जैसे लोग मुस्लिमों को भड़काते हैं – दानिश

कन्नौज – यातायात माह में खुद यातायात नियम भूली पुलिस, कई थाना क्षेत्र में बिना हेलमेट पुलिस ने किया रूट मार्च, बिना हेलमेट पुलिस कर्मियों ने बाइकों से किया रूट मार्च, बिना हेलमेट रूट मार्च की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, कई थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने किया था रूट मार्च

श्रावस्ती – श्रावस्ती में किसानों की बढ़ती जा रही है दुश्वारियां, जिले में खाद के बाद अब बीज की भारी किल्लत , हफ्तों चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल पा रही गेहूं बीज , बीज केन्द्रों पर हर दिन जुटती है सैकड़ों किसानों की भीड़ , शाम को मायूस होकर घर लौटने को मजबूर किसान , पहले खाद,अब बीज की दोहरी मार से जूझ रहे किसान

अलीगढ़ – नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और कंटेनर में टक्कर, हादसे में एक किसान की मौत, 4 लोग हुए घायल , पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, अकराबाद में नानऊ ओवरब्रिज के ऊपर हुआ हादसा

हापुड़ – सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हापुड़ के रास्ते संभल जाते समय पुलिस ने रोका, पुलिस अपनी गाड़ी में चंद्रशेखर आजाद को लेकर गई, चंद्रशेखर आजाद के साथ नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद, हापुड़ के पिलखुवा टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका, हमारे लोगों का खून बह रहा, पुलिस हमें रोक रही- चंद्रशेखर, आज उन्हें हमारी जरूरत है हम क्यों न जाएं? – चंद्रशेखर, पुलिस गोली चलाकर न्याय कर रही – चंद्रशेखर आजाद, मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, हिंसा के खिलाफ हूं- चंद्रशेखर, हमारे लोगों की हत्या की जा रही – चंद्रशेखर आजाद, किसी की साजिश का गरीब लोग शिकार हो रहे- चंद्रशेखर

दिल्ली – AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान, संभल हिंसा पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ये फायरिंग नहीं मर्डर है – असदुद्दीन ओवैसी, संभल में जुल्म हो रहा – असदुद्दीन ओवैसी, दोषियों पर सख्त कर्रवाई होनी चाहिए- ओवैसी

दिल्ली – विपक्षी पार्टियों के फ्लोर्स लीडर की मीटिंग, मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में हुई मीटिंग

दिल्ली – संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी – जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान, ये पूरी घटना साजिश के तहत की गई है – जियाउर्रहमान, हमारे लोगों की हत्या की गई – जियाउर्रहमान बर्क, संविधान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- जियाउर्रहमान, जिस दिन ऑर्डर उसी दिन सर्वे की क्या जरूरत थी- जियाउर्रहमान, आपस में बातचीत करके सर्वे करना चाहिए था – जियाउर्रहमान, पुलिस-प्रशासन के लोगों के पास निजी असलहे थे- जियाउर्रहमान, संभल हिंसा की न्यायिक जांच होनी चाहिए – जियाउर्रहमान बर्क

दिल्ली – संभल हिंसा पर बोले सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा, संभल घटना की निष्पक्ष जांच हो – उत्कर्ष वर्मा, उत्कर्ष वर्मा ने संभल हिंसा की जांच की मांग की

दिल्ली – नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, हिंसा किसी चीज का हल नहीं – चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल को अपने हिस्से में लेने की कवायद- चंद्रशेखर, ये अच्छा नहीं है, पुलिस-प्रशासन, सरकार की विफलता- चंद्रशेखर, धार्मिक स्थल पर बार-बार आधिपत्य दिखाने की कोशिश- चंद्रशेखर, हिंसा किसी भी चीज का हल नहीं होती – चंद्रशेखर

दिल्ली – संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान, सर्वे करने वाली टीम लाठी-डंडा लेकर आई थी – जियाउर्रहमान, सर्वे करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे- जियाउर्रहमान

दिल्ली – संभल हिंसा पर बोले प्रोफेसर रामगोपाल यादव, हिंसा के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार – रामगोपाल, संभल हिंसा में कई लोग मारे गए हैं – रामगोपाल, मैं इस मुद्दे को सदन में उठाऊंगा – रामगोपाल यादव

दिल्ली – नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, संभल में हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण – राहुल गांधी, सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया- राहुल गांधी, पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं – राहुल गांधी, असंवेदनशीलता से हुई कार्रवाई ने माहौल बिगाड़ा- राहुल, जिसकी सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है- राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे- राहुल, मेरी अपील है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें- राहुल गांधी, भारत एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े – राहुल

दिल्ली – लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित, निधन के प्रस्ताव पढ़ने के बाद कार्यवाही स्थगित

नोएडा – आईटी इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, ईरान भेजे जा रहे पार्सल में संदिग्ध सामान बताकर डराया, साइबर ठग ने महिला से 19 लाख का लोन भी कराया , निधि पालीवाल को डिजिटल अरेस्ट कर 34 लाख ठगे, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 10 लाख वापस कराए, महिला के 10 लाख रुपये तुरंत कार्रवाई कर वापस कराए, सेक्टर 41 निवासी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई

दिल्ली – आज से संसद का शीतकालीन सत्र, संभल हिंसा पर संसद में चर्चा कराने की मांग, इमरान मसूद ने संसद में चर्चा कराने की मांग की

दिल्ली – संभल हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है- प्रियंका गांधी, संवेदनशील मामले में दूसरा पक्ष को सुना नहीं- प्रियंका गांधी, ‘बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए हड़बड़ी के साथ कार्रवाई’ , सरकार ने खुद माहौल खराब किया – प्रियंका गांधी, ‘प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया, कर्तव्य का पालन जरूरी नहीं समझा’, भेदभाव, अत्याचार न जनता के हित में न देश के हित में- प्रियंका, सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए- प्रियंका गांधी, मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें – प्रियंका गांधी

दिल्ली – संसद सत्र के पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये सत्र कई प्रकार से विशेष रहेगा – पीएम मोदी, संविधान के 75 साल की यात्रा में प्रवेश – पीएम, शीतकालीन सत्र में माहौल शीत रहेगा- पीएम मोदी, सदन में स्वस्थ चर्चा हो, सदस्य चर्चा में योगदान दें- पीएम, संसद का ये सत्र कई मायनों में खास – पीएम मोदी, कुछ लोगों का मकसद संसद की गतिविधि रोकना- पीएम, कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए हुड़दंग करते हैं- पीएम, विपक्ष के बर्ताव को जनता देख रही – पीएम मोदी, समय आने पर जनता उन्हें सजा भी देती है- पीएम, जनता के नकारे गए लोग चर्चा नहीं होने देते- पीएम, जनता की भावनाओं का आदर करना जरूरी – पीएम, विपक्ष को उसके दायित्व की परवाह नहीं- पीएम मोदी, मुट्ठीभर लोग संसद में हुड़दंग करते हैं – पीएम मोदी, आने वाली पीढ़ी को तैयार करना मकसद हो – पीएम मोदी

देहरादून – दीपम सेठ उत्तराखंड के नए DGP, कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार से लेंगे चार्ज , 1995 बैच के आईपीएस अफसर हैं दीपम सेठ, अभिनव कुमार से DGP का चार्ज अवमुक्त किया गया

Leave a Comment

और पढ़ें

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।

तिसरी में रामनवमी को लेकर भव्य शोभा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता से गूंजा क्षेत्र तिसरी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य रैली एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल

*प्रेस विज्ञप्ति* *——————–* *——————-* – *चतरा पुलिस* *दिनांक 18.03.2026* ——————– ——————– *टी0एस0पी0सी0 संगठन ( सुदर्शन जी ) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार* *प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट* दिनांक 18/03/2026

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित में बीते कई दिनों से मनरेगा कर्मियों के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था। जो कि आज दिन बुधवार को सुबह 10 बजे दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के द्वारा साफ कर दिया गया है कि जे ई को आगामी पर्व के बाद हटा दिया जाएगा। जो 8 वर्षों से टीका हुआ था। साथ ही हड़ताल में बैठे लोगों ने लिखित रूप से मांगा किया। वहीं जब लिखित रूप से दिए दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने तो अनिश्चिकालीन धरना स्वयं ही हटा लिया गया है।