जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, धनबाद सुश्री माधवी मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर धनबाद जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त, सुश्री माधवी मिश्रा द्वारा द्वारा समाहरणालय परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर जानकारी दी जाएगी
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरुक भी किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो 6 विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।
इस दौरान अपर समाहर्ता(विधि व्यवस्था) श्री पीयूष सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।
कन्ट्रोल रूम नं.- 9065729326 टॉल फ्री नंबर- 1950 या 0326-1950
जोहर सच भारत धनबाद संवाददाता राम दयाल साह

Leave a Comment

और पढ़ें

गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत में निर्माणाधीन पैक्स भवन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। भवन निर्माण कार्य में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे का लाभ देने की मांग: गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम की अगुवाई में झामुमो जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह, 18 मई 2026: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (जिला शाखा-गिरिडीह)

गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम में सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम के तहत सभी प्रशिक्षणार्थियों ने वृद्धजनों के बीच फल, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना था।

Hemant Soren से झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, Ranchi में आयोजित इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।