जागरूक जनता पार्टी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा

Giridih/
जागरूक जनता पार्टी सह राधास्वामी संगठन के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र का दौरा किया गया जिसमे गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने बरवाडीह पुलिस लाइन, भूत बंगला, बरवाडीह और गपई बदडीहा में सभा किया जिसमे उन्होंने अपने संगठन के द्वारा चल रहे योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी ग्रामीणों को दिया, साथ ही यह भी आग्रह किया कि आप सभी हमारे संगठन से जुड़े, संगठन आपके हर जरूरत को पूर्ण करने का प्रयास अपने योजनाओं के माध्यम से करेगी। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने यह भी आश्वाशन दिया कि भविष्य में संगठन और अधिक विस्तृत रूप से आपलोगो के लिए आ सके इसके लिए आप सभी को हमारे साथ चलना है ताकि जो गिरिडीह क्षेत्र का विकास आजतक किसी राजनीतिक पार्टी के द्वारा नहीं किया जा सका उसे मैं पूर्ण करने के लिए क्षेत्र में आई हूं ताकि हमारे क्षेत्र का विकास हो सके, सारी सुविधाएं हमारे क्षेत्र को मिल सके जो आज तक न मिल सका। हमारे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बहुत ही लचर स्थिति में है और मेरा मानना है की एक अच्छी शिक्षित समाज के लिए शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है जिसके लिए संगठन हमेशा तत्पर है, संगठन के माध्यम से गांडेय विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 निः शुल्क कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है उसी तर्ज पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भी निः शुल्क कोचिंग संस्थान का उद्घाटन किया जा रहा है ताकि बच्चे अच्छे शिक्षा ग्रहण कर एक शिक्षित समाज का निर्माण करे। इस मौके पर संगठन के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नंदलाल पांडेय ने बताया कि संगठन अपने समाज कल्याण के लिए लगातार 15 वर्षो से तत्पर है और भविष्य में भी आपके साथ रहेगी। इस मौके पर संगठन के नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह), गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार के साथ संगठन के पंचायत प्रतिनिधि बेबी देवी, सुंदरी देवी, प्रमिला देवी, सलमा खातून, मालती देवी के साथ कई ग्रामीण मौजूद रह

oplus_0

Leave a Comment

और पढ़ें